suvichar
✕

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश के थानों में जब्त रेमडिसिवर इंजेक्शन मिलेंगे मरीजों को

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (11:13 IST)
इंदौर। थानों में जब्त रेमडिसिविर इंजेक्शन के मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश दिया। 
इस आदेश के बाद थानों में जब्त इंजेक्शन जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रेमडिसिवर से लेकर अन्य 
जीवनरक्षक दवाएं जब्त की हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि अधीनस्थ न्यायालय को भी इस तरह की दवाइयों की सुपुर्दगी के मामले 3 दिन में निपटाना होंगे। 
 
दरअसल, इस मामले में एडवोकेट आशुतोष शर्मा के माध्यम से लखन शर्मा ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इसके पश्चात हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश मे लागू होने वाला आदेश पारित किया है।
 
शर्मा ने बताया कि याचिका मे इंटर्वेनर बनने के पश्चात हमने एक महत्वपूर्ण बिंदु उठाया है, जिस ओर किसी का ध्यान नही जा रहा था। 
 
रेमडिसिविर कालाबाजारी और चोरी हो रही है और दवाइयां पुलिस द्वारा जब्त भी की जा रही हैं, परंतु जब्त हो रही ये जीवनरक्षक दवाइयां कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीजों को मिलने के बजाय पुलिस की कस्टडी में खराब हो रही हैं। अत: इस दवा का जनहित में उपयोग होना आवश्यक है।
 
उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में समस्त जिलों के सीएमएचओ को उक्त इंजेक्शन को अपनी सुपुर्दगी में लेने 
का आदेश दिया है। साथ ही इन दवाइयों की फॉरेंसिक जांच के बाद जनता के लिए उपयोग में लाने के लिए 
कहा गया। साथ ही अधीनस्थ न्यायालयों को CMHO द्वारा लगाई जाने वाली अर्जी का तीन दिन के भीतर 
निराकरण करने का आदेश दिया है।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख