ramcharitmanas
✕

Corona प्रभावित देशों के लिए अमेरिकी मदद का दायरा बढ़ाने के लिए विधेयक लाए भारतीय-अमेरिकी सांसद

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (11:06 IST)
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने प्रतिनिधि सभा में बुधवार को एक विधेयक प्रस्तुत किया जिसके तहत भारत और अर्जेंटीना जैसे कोरोनावायरस (Coronavirus) से प्रभावित देशों को अमेरिकी मदद का दायरा प्रभावशाली ढंग से बढ़ाया जाएगा।

द नलिफाइंग ऑपर्च्यूनिटीज फॉर वेरिएंट्स टू इन्फेक्ट एंड डेसिमेट (नोविड) कानून एक विस्तृत कोरोनावायरस बचाव कार्यक्रम है जो सुनिश्चित करेगा कि अमेरिकावासी घरेलू स्तर पर कोविड-19 के एक और घातक लहर का सामना न करें।

नोविड कानून के तहत, अमेरिका कोविड-19 वैश्विक महामारी के लिए अपनी वैश्विक रणनीति की निगरानी एवं समन्वय के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से 19 अरब डॉलर का वैश्विक महामारी तैयारी एवं प्रतिक्रिया कार्यक्रम (पैनपीआरईपी) स्थापित करेगा।

पैनपीआरईपी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मेजबान देशों के साथ काम करके पर्याप्त टीके खरीदेगा ताकि 92 कम एवं मध्यम आय वर्ग वाले देशों की 60 प्रतिशत आबादी को कोवैक्स कार्यक्रम के जरिए कोविड-19 के टीके लगाए जा सकें और वायरस के नए खतरनाक प्रकारों का उभार कम किया जा सके।

टीकों के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम में उनका कार्यात्मक वितरण सुनिश्चित किया जाना भी शामिल होगा। टीकों की उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ाने के लिए पैनपीआरईपी टीका निर्माताओं के साथ भी काम करेगा।

ताकि कोवैक्स राष्ट्रों में सामुदायिक प्रतिरक्षा हासिल करने के लिए पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और दूसरी पीढ़ी के टीकों का भी उत्पादन किया जा सके जो अमेरिका और विदेशों में वायरस के नए प्रकारों से निपटने के लिए आवश्यक होगा।(भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख