सम्बंधित जानकारी
- हाईकोर्ट का केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से सवाल- सेलेब्रिटी व नेताओं को कैसे मिल रही हैं कोरोना रोधी दवाएं...
- बिहार के एचआईटी कोविड ऐप से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री, देशभर में उपयोग के लिए मांगा विवरण
- सेना लाई अहम तकनीक, किफायती तरीके से यूं तरल से गैस रूप में बदलेगी ऑक्सीजन
- Corona से ठीक होने के बाद कब लें वैक्सीन? क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी करा सकती हैं टीकाकरण? सरकार ने दिया जवाब
- दिल्ली में 1 दिन में Corona के 3846 नए मामले, 235 और लोगों की मौत
किसान आंदोलन में कोरोना की इंट्री, 2 किसानों की मौत, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव
सोनीपत (हरियाणा)। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ यहां प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल पंजाब के 2 किसानों की मौत हो गई, जिनमें से एक कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पटियाला निवासी बलबीर सिंह (50) और लुधियाना निवासी महिंदर सिंह (70) की मंगलवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वे सिंघु बॉर्डर के निकट विरोध प्रदर्शन कर रहे समूह में शामिल थे।
सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जसवंतसिंह पूनिया ने बताया कि बलबीर को पिछले 2 दिन से बुखार था। उन्होंने बताया कि बलबीर को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
हालांकि राई थाना प्रभारी बिजेंदर सिंह ने बताया कि उन्हें अभी स्वास्थ्य अधिकारियों से रिपोर्ट नहीं मिली है।कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि महेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।(भाषा)
