biodatamaker

मध्यप्रदेश में ग्रीन से ग्रीन जोन में जाने के लिए ई-पास की जरूरत नहीं, शिवराज ने की ईद घर पर मनाने की अपील

Published: शुक्रवार, 22 मई 2020 (22:57 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अब ग्रीन से ग्रीन जोन जाने में ई-पास की जरूरत नहीं होगी और लोग बिना किसी अनुमति आसानी से ग्रीन जोन के जिलों में जा सकेंगे। इसके लिए पहले से जारी गाइडलाइन में बदलाव करते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से आने-जाने से रोका न जाने के निर्देश दिए गए है। मंत्रालय में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्रीन जोन से ग्रीन जोन में जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रदेश में 189 नए पॉजिटिव - मध्यप्रदेश के एसीएस हेल्थ मोहम्मद सुलेमान के मुताबिक शुक्रवार को 189  कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं जबिक 246 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। इसके साथ अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरण 2809  है। प्रदेश के कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों में अभी कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है, वहीं आगर-मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा एवं हरदा जिले संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं - मंदसौर जिले में तीन दिन में कोरोना के 23 पॉजिटिव मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सिंगरौली में कोरोना के नए मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जिले में कोरोना संक्रमण की शुरूआत है, पूरी सावधानी रखें, संक्रमण आगे नहीं बढ़ना चाहिए। सैम्पल लें, टैस्टिंग करें तथा कान्टेक्ट हिस्ट्री ट्रेस करें।

ईद का त्यौहार घर पर मनाए - मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी सावधानी से इस प्रकार काम करें कि संक्रमण कहीं भी फैले  नहीं, साथ ही संक्रमित मरीजों का इलाज की सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद का त्यौहार घर पर रहकर ही मनाया जाए और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल; 676 मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

CM योगी की दो टूक- कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे, माफिया के बाद इंसेफेलाइटिस का भी किया समाधान

अगला लेख