Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के 4882 नए मामले, 24 घंटे में 23 और लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (00:32 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 4882 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,27,220 तक पहुंच गई।राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 23 और व्यक्तियों की मौत हुई है।

प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4136 हो गई है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 887 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 686 नए मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,27,220 संक्रमितों में से अब तक 2,92,598 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 30,486 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2,433 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

जन सुनवाई में बोले राहुल गांधी, टॉप लेवल से हो रही है वोट चोरी

जहरीली शराब से मौतों के मामले देवास से सागर तक उठे सवाल, सस्ती जहरीली शराब बन रहीं मौत की वजह, जीतू ने शाह को लिख पत्र

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान से मिली थी 70 हजार की शराब! भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के दावे पर छिड़ा विवाद, यूजर्स ने लगाई क्लास

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख