Daily Horoscope
✕

COVID-19 in MP : मध्यप्रदेश में Corona के 2462 नए संक्रमित, एक्टिव केस 22136 हुए

Updated: गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (01:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में (Coronavirus) संक्रमण (infection) के आज 2462 नए मामले मिलने के बाद कुल संक्रमितों (Infected) की संख्या 95515 हो गई है। इसके अलावा 24 की मौत दर्ज होने के बाद मृतकों की संख्या 1844 तक पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव केस 22136 हैं और 71535 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में एक्टिव केस 22136 हैं और 71535 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत सभी जिलों में अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक 15286 सैंपल की जांच में कुल 2462 व्यक्ति संक्रमित मिले। संक्रमण की दर 16.1 प्रतिशत रही, जो काफी अधिक है। इसके साथ ही कुल संक्रमित बढ़कर 95515 हो गए। इस अवधि में 1922 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं और अब तक कुल 71535 व्यक्ति कोरोना को मात दे चुके हैं।

आज फिर राज्य में सबसे अधिक संक्रमित इंदौर जिले में 393 व्यक्ति पाए गए। इसके अलावा भोपाल जिले में 256, ग्वालियर में 226 और जबलपुर में 124 मिले। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत अधिकांश स्थानों पर कोविड अस्पतालों में मरीजों को भर्ती होने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रही है।(वार्ता)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

अगला लेख