गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. कोरोनाकाल में इस कंपनी में निकलेंगी 1 लाख वैकेंसी, 1100 रुपए घंटे तक होगी सैलेरी
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (14:57 IST)

कोरोनाकाल में इस कंपनी में निकलेंगी 1 लाख वैकेंसी, 1100 रुपए घंटे तक होगी सैलेरी

amazon | कोरोनाकाल में इस कंपनी में निकलेंगी 1 लाख वैकेंसी, 1100 रुपए घंटे तक होगी सैलेरी
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। कोरोनावायरस Coronavirus) महामारी के कारण आज कई बड़ी कंपनियां आर्थिक दिक्कतों से जूझ रही हैं। करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। आर्थिक सुस्ती के बीच ऑनलाइन दिग्गज कंपनी अमेजन ने एक बड़ी घोषणा की है। अमेजन मंदी के इस दौर में 1 लाख लोगों को नौकरी देगी। ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी आने से अमेजन ये नियुक्तियां कर रही है।
अमेजन ने कहा कि ऑनलाइन ऑर्डर में तेजी के साथ 1,00,000 लोगों को भर्ती करने जा रही है। कंपनी ने कहा कि नए काम पर रखने वाले कर्मचारियों को अंशकालिक और पूर्णकालिक रूप से काम पर रखा जाएगा। वे पैकिंग, शिपिंग और ऑर्डर की छंटाई में मदद करेंगे।
 
कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 1 लाख 75 हजार लोगों को काम पर रखा है। कंपनी के मुताबिक उसे 100 नए गोदामों में छंटाई और अन्य सुविधाओं के लिए लोगों की आवश्यकता है। कॉर्पोरेट और तकनीकी नौकरियों के लिए अमेजन को 33,000 लोगों की आवश्यकता है। अप्रैल और जून के बीच कंपनी ने रिकॉर्ड मुनाफा और राजस्व हासिल किया है, क्योंकि महामारी और लॉकडाउन के चलते किराने का सामान और अन्य सामान ऑनलाइन खरीदी में तेजी आई है।
 
अमेजन के गोदाम की देखरेख करने वाले एलिसिया बॉलर डेविस ने कहा कि कंपनी कुछ शहरों में 1,000 डॉलर साइनऑन बोनस दे रही है। विशेष रूप से डेट्रायट, न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, लुईविले, केंटकी जैसे शहरों में अमेजन का शुरुआती वेतन प्रति घंटे (1,100 रुपए से अधिक) है।
ये भी पढ़ें
Inside story :फिर अंडे पर भारी पड़ी सियासत,कुपोषित बच्चों को अंडा नहीं,दिया जाएगा दूध