dharma sangrah

Madhya Pradesh Coronavirus Update : MP में 1 दिन में Corona के सर्वाधिक 1147 नए मामले, 50 हजार के पार पहुंची संख्‍या

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (02:05 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1147 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 50640 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1185 हो गई है।

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से इंदौर में चार और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, बड़वानी, नीमच, सागर, शिवपुरी, झाबुआ, सतना एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।उन्होंने कहा, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 353 मौत इंदौर में हुई हैं।

भोपाल में 255, उज्जैन में 76, सागर में 44, जबलपुर में 59, ग्वालियर में 28, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 और खरगोन में 24 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 227 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 140, ग्वालियर में 121 एवं जबलपुर में 117 नए मामले आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 50,640 संक्रमित लोगों में से अब तक 38,527 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,928 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 987 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,992 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख