suvichar
✕

Madhya Pradesh coronavirus update : 682 नए मामले, संक्रमित संख्‍या पहुंची 21763, भोपाल के लिए नई गाइडलाइन

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (22:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 682 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 21763 तक पहुंच गई है। इस बीच कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में बढ़ते मामलों को देखते हुए नए निर्देश जारी किए। देश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की तुलनात्मक समीक्षा में पाया गया कि मध्यप्रदेश एक्टिव प्रकरणों की दृष्टि से देश में 15वें स्थान पर है, वहीं पॉजिटिव प्रकरणों के मामले में 13वें स्थान पर है। मध्यप्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 3.73 प्रतिशत, रिकवरी रेट 68.3 प्रतिशत तथा फैटिलिटी रेट 3.24 प्रतिशत है।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 682 नए मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 21763 हो गई है। हालांकि 350 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद अब तक 14864 मरीज इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में 6193 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

इन जिलों में दर ज्यादा : कोरोना समीक्षा बैठक में पाया गया कि भोपाल, ग्वालियर, खरगोन, धार, सीहोर, श्योपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर की पॉजिटिविटी दर अपेक्षाकृत ज्यादा है। दूसरी तरफ उज्जैन, सागर, शिवपुरी, दतिया आदि जिलों की कम आई है। हरदा, दमोह, शहडोल, आगर-मालवा, अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी व सिवनी की पॉजिटिविटी दर शून्य प्रतिशत आई है।

इंदौर में सबसे ज्यादा मामले : सबसे अधिक इंदौर में 145 मरीज मिले हैं। इसके अतिरिक्त राजधानी भोपाल में 109, ग्वालियर में 51, मुरैना में 29, उज्जैन में 12, जबलपुर में 36, नीमच में 12, खंडवा में 18, सागर में 11, खरगोन में 25, भिंड में 12, देवास में 13, रतलाम में 11, धार में 17, मंदसौर में 3, बड़वानी में 3, शाजापुर में 7, शिवपुरी में 7, टीकमगढ़ में 8, राजगढ़ में 2, बैतूल में 11 मामले मिले हैं।

इसी तरह श्योपुर में 9, रायसेन में 10, रीवा में 15, विदिशा में 3, हरदा में 8, दतिया में 2, छतरपुर में 6, सीहोर में 7, छिंदवाड़ा में 5, होशंगाबाद में 21, नरसिंहपुर में 18, अशोकनगर में 3, झाबुआ में 6, सतना में 2, बालाघाट में 4, पन्ना में 1, गुना में 2, कटनी में 4, सिंगरौली में 4, सीधी में 1, अलीराजपुर में 6, उमरिया में 1 और मंडला में 2 नए मामले सामने आए हैं।
भोपाल के लिए दिए निर्देश : कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भोपाल में सोमवार से निजी कार्यालय (प्राइवेट दफ्तर) 50 प्रतिशत क्षमता से संचालित करने और दुकानों को रात 10 बजे के स्थान पर 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। अब तक अनलॉक में भोपाल में प्राइवेट दफ्तर 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ संचालित हो रहे थे।

9 नई मौतें : 9 नई मौतें दर्ज हुईं। इसमें इंदौर में 4, ग्वालियर में 1, खंडवा में 1, सागर में 1, टीकमगढ़ में 1 और सीहोर में 1 मरीज की मौत होने के बाद अब तक 706 मरीजों की मौत हो चुकी है।

डीएसपी की मौत : प्रदेश में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। इसके चलते कोरोना ने सीआईडी में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रेमप्रकाश गौतम की जान ले ली है। प्रेमप्रकाश गौतम सीआईडी में बतौर डीएसपी पदस्थ थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद उनका इलाज चिरायु में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्रेमप्रकाश गौतम के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर शोक जताया।

अन्य राज्यों के श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे महाकाल के दर्शन : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रबंध समिति ने कोरोनावायरस के फैलने के डर से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को सोमवार से मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

इंदौर में रविवार को रहेगी सख्ती : इंदौर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सख्ती जारी रहेगी। प्रशासन ने अन्य दिनों में लॉकडाउन लगाने की खबरों का खंडन किया। कलेक्टर ने लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस नगर निगम आदि को उनके क्षेत्र से संबंधित निगरानी का दायित्व सौंपा है। अधिकारी फील्ड पर मौजूद रहकर लॉकडाउन का पालन करवाएंगे।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख