ramcharitmanas
✕

चीन के शिनजियांग में बढ़े Coronavirus के मामले

Updated: शनिवार, 18 जुलाई 2020 (21:06 IST)
बीजिंग। चीन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के 40 नए मामले सामने आने के बाद शिनजियांग की प्रांतीय राजधानी उरुमकी में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम को भेजा है। सरकारी मीडिया खबरों में शनिवार को यहां यह जानकारी दी गई है। शिनजियांग में यह महामारी का दूसरा दौर है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार पिछले चार दिन में उरुमकी में कोविड-19 के 17 मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 23 एसिंप्टोमेटिक मामले हैं। एसिंप्टोमेटिक मामले वे होते हैं जिनमें संक्रमितों में कोरोनावायरस जैसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
 
खबर के अनुसार कोरोनावायरस का यह नया दौर समूह के एकत्र होने से संबंधित है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को नहीं घबराने की सलाह दी है क्योंकि सभी मामलों में हल्के लक्षण हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एचएचसी) ने शनिवार को मेडिकल विशेषज्ञ टीम को महामारी की जांच करने के लिए भेजा है।
चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी फेंग ज़िजिआन ने कहा कि शिनजियांग में वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि की जांच की जा रही है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले की हत्या पर भड़के अमित शाह, बोले- गृह मंत्रालय मांगेगा पंजाब सरकार से जवाब

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

बांग्लादेश की तर्ज पर 'सत्ता परिवर्तन' चाहते हैं विरोधी दल, दिल्ली के हालातों पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ

अगला लेख