ramcharitmanas
✕

COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona के 2281 नए मामले, 34 और लोगों की मौत

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (22:23 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 2281 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 88247 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 34 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1762 हो गई है।

मध्य प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह भी आज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। विजय शाह ने ट्वीट किया, मैं रविवार शाम को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया हूं और इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण से इंदौर में सात, भोपाल, शहडोल एवं सागर में तीन-तीन, ग्वालियर,जबलपुर, बैतूल, टीकमगढ़ एवं गुना में दो-दो और उज्जैन, रतलाम, धार, नरसिंहपुर, सतना, छतरपुर, छिंदवाड़ा एवं अनूपपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोनावायरस से सबसे अधिक 458 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 324, उज्जैन में 84, सागर में 72, जबलपुर में 110, ग्वालियर में 83, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम में 30, विदिशा में 27 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 351 नए मरीज इंदौर जिले में सामने आए हैं, जबकि भोपाल में 242, ग्वालियर में 156 एवं जबलपुर में 196 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 88,247 संक्रमितों में से अब तक 65,998 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 20,487 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि रविवार को 1,600 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,487 निषिद्ध क्षेत्र हैं।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख