sundarkand

Corona India Update: 224 दिनों बाद देश में कोरोना के सबसे कम मामले, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4.50 लाख के पार

Updated: मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (12:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,85,920 हो गई। पिछले 224 दिन की अवधि में 1 दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। इस बीच मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है।

ALSO READ: रेलवे ने कोरोना को लेकर यात्रियों को जारी किया बड़ा नियम, लापरवाही पर भरना पड़ेगा 500 का जुर्माना
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 181 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,963 हो गई। देश में लगातार 18 दिनों से 1 दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 107 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,14,900 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.63 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,447 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.04 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

ALSO READ: त्योहारों से पहले कोरोना पर राहतभरी खबर : 215 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम मामले, 24 घंटे में मिले 18132 नए मरीज, 98 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 58,50,38,043 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है जिनमें से 11,81,766 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 43 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत है, जो पिछले 109 दिन से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,33,20,057 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि मृत्युदर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 95.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, इस साल 4 मई को 2 करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख