ramcharitmanas
✕

योगी आदित्यनाथ ने कहा- 15 अप्रैल को खुलेगा Lockdown, सांसदों से मांगा सहयोग

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (08:56 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन आगामी 15 अप्रैल को खुलेगा। 
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सांसदों और मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि 15 अप्रैल से लॉकडाउन समाप्त होगा तो 2 काम करने होंगे। जब 15 अप्रैल को हम लॉकडाउन खोलेंगे तो एकाएक जमावड़ा न होने पाए, इसमें आपकी सहभागिता और सहयोग चाहिए होगा।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस से दो की मौत
उन्होंने कहा कि चूंकि 15 अप्रैल को हम जैसे ही लॉकडाउन खोलेंगे और एकाएक भीड़ जुट जाएगी तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए मैं चाहूंगा कि हम लोग एक व्यवस्था बनाएं। मैं इसके लिए आप लोगों से सुझाव भी चाहूंगा। आप अपना सुझाव लिखकर भेजें कि क्या होना चाहिए?
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसदों का आम जनता से सीधा संवाद होता है। राज्य सरकार ने ठेला, खोमचा, पल्लेदार, रिक्शा, ई-रिक्शा आदि चलाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए उनके बैंक खातों में 1000 रुपए भेजने की घोषणा की है, मगर ऐसे अधिकतर व्यक्तियों के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं।
 
उन्होंने सांसदगणों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया, टेलीफोन आदि के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों के खाते उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
 
योगी ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद अन्य राज्यों में रहकर काम करने वाले बड़ी संख्या में प्रदेशवासी राज्य में वापस आए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है। इन प्रदेशवासियों की बैंक खाता संख्या भी उपलब्ध नहीं है।
 
उन्होंने सांसदों से ऐसे प्रदेशवासियों के राशन कार्ड बनवाने में सहयोग करने तथा इनकी खाता संख्या प्राप्त कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की जिससे इन जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा सके और इनके खातों में 1,000 रुपए की धनराशि भेजी जा सके।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि वेंटिलेटर्स, पीपीई किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क वगैरह के उत्पादन की कार्रवाई प्रदेश में ही की जा सके, इसके लिए एक कोष का गठन किया गया है। विधायकगण और अन्य संस्थाओं द्वारा इसमें योगदान भी किया जा रहा है। सांसद भी इसमें सहयोग करें।
 
लॉकडाउन के समय में जनसामान्य को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए योगी ने सांसद व मंत्रियों से अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा। योगी आदित्यनाथ ने सभी सांसदों व मंत्रियों से उत्तरप्रदेश कोविड केयर फंड में सांसद/ विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए के साथ ही विधायकों से 1 महीने का वेतन देने की अपील की।
 
उन्होंने बताया कि बसपा प्रमुख मायावती ने भी अपने विधायकों से इस फंड में सहयोग करने की अपील की है। फंड में आने वाली धनराशि पर विस्तार से चर्चा करते हुए योगी ने बताया कि इस फंड का प्रयोग प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को कई गुना विस्तार देने में किया जाएगा।
 
योगी ने बताया कि इस फंड से मेडिकल कॉलेज और जिला स्तर के अस्पताल की कार्यक्षमता में विस्तार किया जाएगा। वेंटिलेटर, पीपीई, आइसोलेशन, जनपद स्तर पर टेस्टिंग लैब की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। प्रयास है कि इस फंड में करीब 1,500 करोड़ रुपए एकत्र हों जिससे कि आवश्यक कामों में तेजी आ सके। इसके अलावा अन्य लोगों से भी इस फंड में आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया गया।
 
इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपना 1 माह का वेतन एवं अपनी विधायक निधि का 1 करोड़ रुपया यूपी कोविड केयर फंड में दिया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख