sundarkand

मध्यप्रदेश में 17 मई के बाद भी नहीं खत्म होगा Lockdown, शिवराज ने दिए संकेत

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (11:49 IST)
भोपाल। कोरोना संकट को लेकर अब मध्यप्रदेश में चौथे लॉकडाउन के संकेत मिलने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ की गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखाई दिए, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुझाव दिया कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोकने तथा अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़े करने के उद्देश्य से चौथे लॉकडाउन का स्वरूप मिला-जुला हो। 
 
उन्होंने कहा कि संक्रमित क्षेत्र में पूरी सख्ती बरती जाए, वहीं अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करने के उद्देश्य से छूट दी जाएं। रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक यथावत रहे। धीरे-धीरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट नियंत्रित रूप से प्रारंभ किए जाएं। सभी प्रकार के उत्सव प्रतिबंधित हों।
 
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को लॉकडाउन को लेकर अपने अपने स्तर पर निर्णय लेने की बात भी कही। इसके साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना के संक्रमण को कम करने के साथ आर्थिक गतिविधियों को लेकर राज्यों के साथ विस्तार से बातचीत की। बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना के बाद नई जीवन शैली विकसित करने पर भी जोर दिया।
 
केन्द्र का निरंतर सहयोग : बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संकट में राज्यों को केन्द्र का निरंतर सहयोग मिल रहा है। केन्द्र द्वारा भेजी गई टीम अधिक संक्रमित क्षेत्रों में आई तथा उन्होंने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है। मजदूरों को चलाई गई ट्रेन मजदूरों को वापस लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई हैं।
 
शिवराज के अनुसार मनरेगा में केन्द्र द्वारा भिजवाई गई 661 करोड़ की राशि तथा एच.डी.आर.एफ. की 910 करोड़ रूपए की राशि इस संकट के समय काफी सहायक सिद्ध हुई। प्रदेश में 16 लाख मजदूरों को मनरेगा में कार्य दिया गया है। प्रदेश में विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने मांग की कि एम.एस.एम.ई. उद्योगों के लिए राज्यों को पैकेज दिया जाए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख