sundarkand

Corona virus : दिल्ली में 16 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के बीच कोविड-19 मामलों के लिए गठित दिल्ली सरकार की समिति के अध्यक्ष ने महामारी को काबू करने के लिए लॉकडाउन को मई मध्य तक बढ़ाने का सुझाव दिया है।
 
केंद्र सरकार ने 24 मार्च की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था, जिसकी अवधि पूरी होने पर इसे 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया।
 
कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित समिति के अध्यक्ष डॉ. एसके सरीन ने कहा कि भारत में अभी भी महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है इसलिए प्रतिंबधों में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या काफी है इसलिए इसका विस्तार करना समझदारी होगी। लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाना होगा। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 54 मौत के साथ कुल 2,625 संक्रमित थे।
 
यह पूछे जाने पर की 16 मई की तारीख का अनुमान कैसे लगाया गया तो सरीन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला 3 मार्च को सामने आया था और महामारी को लेकर चीन की गणना दर्शाती है कि महामारी के ग्राफ में गिरावट दर्ज करने में करीब 10 सप्ताह का समय लगता है। (भाषा) 
(Photo courtesy: ddnews)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख