sawan somwar

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 2083

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (23:20 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का एक और मामला शनिवार को सामने आया। इस बीच 49 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,083 हो गई।
 
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के रामगंज इलाके की 65 साल की एक महिला का शनिवार को निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित मिली इस महिला को 23 अप्रैल को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें हृदय धमनी संबंधी रोग की शिकायत भी थी।
 
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 33 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नए मामले शनिवार रात नौ बजे तक सामने आए। 
 
राज्य में संक्रमण की कुल संख्या 2,083 हो गई। नए मामलों में जयपुर में 15, जोधपुर में दस, अजमेर में 6, कोटा व झालावाड़ में 5-5, धौलपुर व भरतपुर 2-2 और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झुंझुनू व डूंगरपुर में 1-1 नया मामला शामिल है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसा कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का ग्रुप, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 लोग तिब्बत, सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दिया बड़ा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 55 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता, बिहार में भी दहशत

Meerut : मेरठ पुलिस लाइन में बनेगा कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर, 60 लाख रुपए होंगे खर्च, आम लोगों को भी मिलेगी सुविधा, AIIMS के एक्सपर्ट्‍स देंगे परामर्श

नेपाल में कुदरत के कहर के बीच पीएम मोदी ने बालेन शाह से बात कर दिया मदद का भरोसा

अगला लेख