sundarkand
✕

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक Lockdown

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (23:31 IST)
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab News) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने कठोर फैसला लेते हुए शुक्रवार सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक टोटल लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है। यह लॉकडाउन सभी दिनों के लिए होगा। पंजाब में आम से लेकर खास लोग तक कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित विधायकों और मंत्रियों की संख्या बढ़कर 29 पर पहुंच गई है।
 
6 और विधायक कोरोना संक्रमित : पंजाब विधानसभा का 28 अगस्त को होने वाले सत्र से ठीक 1 दिन पहले 6 और विधायक कोरोना की चपेट में आ गए। बुधवार को भी 3 विधायकों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस तरह अब तक 29 विधायक और मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
 
मुख्यमंत्री की अपील : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी विधायकों से अपील की जो भी संक्रमित पाए गए विधायक के संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट कराएं और 28 अगस्त को आयोजित किए जा रहे पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) सत्र में नहीं आएं।
 
1746 नए मामले और 37 की मौत : गुरुवार को राज्य में कोरोना के 1746 नए मरीज मिले और 37 लोगों की मौत हो गई। नए मामलों में सर्वाधिक लुधियाना से 350 हैं। इसके अलावा गुरदासपुर (210) पटियाला (188), जालंधर (186) और मोहाली (178) में भी स्थिति काबू में नहीं है।
 
अमृतसर में 7 लोगों की जान गई : आज दम तोड़ने वाले कोरोना संक्रमित लोगों में 7 अमृतसर से थे। इसके अलावा लुधियाना, मोहाली और संगरूर से पांच-पांच, पटियाला से 4, होशियारपुर, पठानकोट और तरण तारण से दो-दो और बरनाला, फजिल्का, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर व रोपड़ से एक-एक मरीज शामिल था। 
 
कुल 1256 लोगों की मौत : पंजाब में कोरोना महामारी से अब तक 1256 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 15608 है। प्रदेश में अब तक कुल 47836 लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 15608 है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख