Hanuman Chalisa

Lockdown के दौरान LIC के ग्राहक फर्जी कॉल्स से रहें सावधान

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:15 IST)
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश माना जाता है।  बीमा बाजार में एलआईसी के सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। पैसा सुरक्षित होने के साथ ही कई पॉलिसियों पर बेहतरीन रिटर्न भी मिलता है। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे फर्जी कॉल और धोखाधड़ी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

एलआईसी के ग्राहकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। एलआईसी ने भी पॉलिसीधारकों को ऐसे फर्जी कॉल्स से सतर्क और सावधान रहने को कहा है। एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को बचने के टिप्स दिए हैं।
 
कंपनी ने दी है यह सलाह : कंपनी ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि ऐसी किसी भी फोन  कॉल से सतर्क रहें, जो ग्राहकों को पॉलिसी की गलत जानकारी देकर ठगते हैं। साथ ही  एलआईसी अधिकारी, आईआरडीएआई अधिकारी बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। पिछले कुछ समय में बीमा की रकम तुरंत दिलाने के नाम पर ठगी के मामले सामने  आए हैं। 
 
रखें ये सावधानियां : कंपनी के मुताबिक ऐसी किसी भी कॉल पर ज्यादा लंबी बात न करें, जो पॉलिसी से संबंधित कोई जानकारी आपसे मांगे या बताए। अगर फोन करने वाला आपसे अपनी पॉलिसी सरेंडर करने की बात करे या फिर ज्यादा मुनाफा दिलाने का दावा करे तो फोन को तुरंत बंद करें। पॉलिसी से जुड़ी ज्यादा फायदे दिलाने के दावे की बातों पर भरोसा न करें। फोन करने वाले व्यक्ति को कभी भी अपनी पॉलिसी डिटेल्स या कोई भी दूसरी जानकारी न दें। 
 
तुरंत उठाएं ये कदम : पॉलिसी से संबंधित अगर कोई जानकारी आपको लेनी है तो LIC की वेबसाइट www.licindia.in या फिर एलआईसी की शाखा से संपर्क करें। फोन कॉल की डिटेल्स के साथ अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा इसकी शिकायत spuriouscalls@licindia.com पर भी भेज सकते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख