ramcharitmanas
✕

लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज हुए 2941 मुकदमे, 76241 वाहनों के बने चालान

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (12:18 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर पुलिस अब बेहद सख्त हो गई है। अब किसी भी प्रकार से कोई भी ढील देने के मूड में नजर नहीं आ रही है जिसके चलते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान पुलिस गड़बड़ी करने वालों से पूरी सख्ती से निपटने को तैयार है और जिसके चलते पुलिस ने धारा 188 के तहत 2941 मुकदमे दर्ज किया, 76241 वाहनों का चालान किया और 6461 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की है।
 
उत्तरप्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की ओर से कड़ी कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस अब बिना काम के घर से निकालने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।
 
गौरतलब है कि 22 तारीख को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी लेकिन उत्तरप्रदेश के आम लोगों ने 23 और 24 तारीख को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन को मजाक बनाकर रख दिया था और सड़कों पर घूमते नजर आ रहे थे।
 
इसके बाद उत्तरप्रदेश के डीजीपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की थी कि वे घर में रहें सुरक्षित रहें व बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। उसके बाद भी जनता पर इस अपील का कोई भी असर होता नहीं दिख रहा था जिसके बाद डीजीपी के कड़े निर्देश के चलते उत्तरप्रदेश की पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। (फ़ाइल चित्र)
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख