kundali milan
✕

केरल सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से मौत पर परिवार को 5,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (07:40 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने कोरोना वायरस से मौत होने पर परिवार को 5,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। यह सहायता राशि 3 साल तक दी जाएगी।
 
बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के अनुसार, मृतकों के परिवारों के मौजूद आर्थिक सहायता के अतिरिक्त 5 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। हालांकि, राज्य सरकार की इस योजना में गरीब परिवार ही शामिल होंगे।
 
कोविड-19 से जान गंवाने वालों के आश्रित BPL परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा. आश्रितों को सोशल वेलफेयर, वेलफेयर फंड या अन्य पेंशन फंड की उपलब्धता उन्हें इसके लिए अपात्र नहीं बनाएगी। इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जो राज्य में रह रहे हैं, फिर भले ही व्यक्ति की मौत राज्य के अंदर या बाहर या देश के बाहर हुई हो।
 
राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 11,709 नए मामले सामने आए थे। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 48,20,698 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 123 लोग मारे गए। महामारी से अब तक 26,571 लोग मारे जा चुके हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख