Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या में दुर्गा पूजा जागरण के दौरान फायरिंग, 1 की मौत, 2 बच्चियां घायल

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (00:32 IST)
अयोध्या शहर में दुर्गा पूजा का मेला चल रहा है। आज कोतवाली नगर के कोरखाना नील गोदाम के दुर्गा पूजा जागरण के दौरान चार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मंजीत यादव नाम के शख्स की मौत हो गई है, जबकि उसके परिवार की 2 बच्चियों समेत 3 लोग घायल हैं।

फायरिंग की घटना होते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में एक युवक को पकड़ा गया है और उस पर फायरिंग का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं, जबकि घायल दोनों बच्चियां को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखकर लखनऊ रैफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपियों के वाहन भी बरामद किए हैं।

अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला है। अपराधियों की संख्या लगभभ 2 दर्जन हो सकती है। घटना को अंजाम देने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है, जल्दी ही घटना का अनावरण होगा।

लेकिन चिंता की बात ये है कि दुर्गा पूजा चल रही है, भीड़ भी है और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात है। ऐसे में चार युवकों द्वारा फायरिंग कर देना यह साबित करता है कि कानून के रखवालों का डर नहीं रह गया। वहीं आए दिन सड़कों पर पुलिस की गश्त और चैकिंग बेमानी नजर आती है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौत और मातम से जुड़ी जगहों पर क्यों उमड़ रही है पर्यटकों की भीड़?

Top News 27 November: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अगला लेख