sundarkand

केरल में Corona के 1421 नए मामले, 88 मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 9 मार्च 2022 (20:22 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1421 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,16,524 हो गई है।वहीं राज्य में संक्रमण से 88 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 66,462 हो गई।

केरल के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से 88 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 66,462 हो गई। मौत के नए मामलों में 71 ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिन्हें केंद्र के नए दिशा-निर्देश और उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अपील के आधार पर कोविड-19 से होने वाली मौतों में शामिल किया गया है, जबकि 13 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,130 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,37,366 हो गई है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,879 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 304 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोट्टयम में 161, जबकि तिरुवनंतपुरम में कोरोनावायरस संक्रमण के 149 नए मामले दर्ज किए गए।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 29,754 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 43,384 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1,095 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख