biodatamaker

शेयर बाजार में रही तेजी, निवेशकों ने कमाए 2.51 लाख करोड़ रुपए

Updated: बुधवार, 9 मार्च 2022 (20:06 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन जंग के कारण हुई भारी बिकवाली के कारण गिरावट में निवेश करने वालों की भारी लिवाली से आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी रही। इस दौरान शेयर बाजार में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों ने 2.52 लाख करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1223.24 अंकों की बढ़त के साथ 54647.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 331.90 अंकों की तेजी के साथ 16345.35 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह हीछोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 2.37 प्रतिशत बढ़कर 22961.84 अंक पर और स्मॉलकैप 2.16 प्रतिशत उठकर 26583.64 अंक पर रहा।

शेयर बाजार में रही इस तेजी से बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के 24110831.04 करोड़ रुपए की तुलना में आज 252663.79 करोड़ रुपए बढ़कर 24362494.83 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस तरह से निवेशकों ने 2.51 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है।

इस तेजी के बावजूद बीएसई में शामिल धातु 0.69 प्रतिशत, पावर 0.03 प्रतिशत और यूटिलिटी 0.10 प्रतिशत की गिरावट में रहा। शेष सभी समूह बढ़त में रहे जिसमें रियल्टी 3.16 प्रतिशत, एनर्जी 3.58 प्रतिशत, ऑटो 2.92 प्रतिशत, वित्त 2.14 प्रतिशत, बैंकिंग 1.76 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुएं 2.02 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल हैं।

बीएसई में कुल 3435 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2657 हरे निशान में और 684 लाल निशान में रहे, जबकि 94 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजारों में तेजी रही, जबकि एशियाई बाजार लाल निशान में रहे।

ब्रिटेन का एफटीएसई 2.11 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 4.97 प्रतिशत की तेजी में रहा, जबकि जापान का निक्केई 0.30 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.67 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.13 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख