Hanuman Chalisa

केरल में Corona के 13984 नए मामले, 118 और मरीजों की मौत

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (00:21 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार 6 दिनों तक कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 13984 रही, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,25,473 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,955 पहुंच गई।केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,65,322 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 15,923 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 32,42,684 हो गई।
ALSO READ: 3 में से 1 की जान ले सकता है Coronavirus का अगला वेरिएंट!
त्रिशूर जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 2,350 नए मामले सामने आए, इसके बाद मलाप्पुरम में 1,925, कोझिकोड में 1,772, पलक्कड़ में 1,506, एर्नाकुलम में 1,219 और कोल्लम में कोरोनावायरस संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए।
ALSO READ: 11 राज्यों में हुए सर्वे में दो-तिहाई आबादी में मिली Coronavirus एंटीबॉडी : स्वास्थ्य मंत्रालय
राज्य में अब तक 2,75,15,603 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 1,27,903 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। केरल में संक्रमण की दर घटकर 10.93 प्रतिशत हो गई है।(भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख