ramcharitmanas

केरल में Corona के 34694 नए मामले आए सामने, गोवा में 2455 और मरीज मिले

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (23:13 IST)
तिरुवनंतपुरम/ पणजी। केरल में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 34694 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,55,528 हो गई है। राज्य सरकार के मुताबिक, गत 24 घंटे में 93 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 6,243 कोविड-19 मरीजों की जान जा चुकी है।

गोवा में गत 24 घंटे में संक्रमण के 2,455 नए मामले आए हैं जिससे राज्य में अब तक सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,585 हो गई है। वहीं 61 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,998 तक पहुंच गई है।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
केरल में सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 31,319 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक 16,36,790 लोग महामारी को मात दे चुके हैं जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,42,194 है।

सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान केरल में 1,31,375 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 26.41 प्रतिशत रही। तिरुवनंतपुरम जिले में सबसे अधिक 4,567 नए मामले आए।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
गोवा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 2,455 नए मामलों के मुकाबले 2,960 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद इस अवधि में अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 98,200 हो गई है। उन्होंने बताया कि गोवा में 32,387 उपचाराधीन मरीज हैं।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

अगला लेख