biodatamaker
✕

सेना की चौकी पर हमले का प्रयास करने वाला फलस्तीनी हमलावर मार गिराया : इसराइली सेना

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (22:56 IST)
यरुशलम। इसराइल की सेना ने कहा कि विवादित क्षेत्र पश्चिम किनारा स्थित सेना की एक चौकी में अपनी कार से टक्कर मारने का प्रयास करने वाले एक फलस्तीनी हमलावर को एक सैनिक ने मार गिराया। संदिग्ध ने सैनिक को चाकू मारने की भी कोशिश की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है, हालांकि इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी। यह घटना शुक्रवार को पश्चिम किनारा के रामल्ला शहर के उत्तरी हिस्से में हुई। अधिकार समूहों ने इसराइली सेना द्वारा फलस्तीनी लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मार गिराने की पहले की घटनाओं के बारे में शिकायत की है।

हाल के वर्षों में फलस्तीनियों द्वारा चाकू हमले, गोलीबारी और कार से कुचलने जैसे हमलों को अंजाम दिया गया है। ऐसे हमलों में कई इसराइली सैनिक तथा आम नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए। पश्चिम किनारा में सेना की चौकियों को अक्सर ऐसे हमलों का लक्ष्य बनाया जाता है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख