ramcharitmanas

केजरीवाल बोले, दिल्ली में Covid 19 की स्थिति जून के मुकाबले बेहतर

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (14:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 स्थिति जून के मुकाबले अब बेहतर है, लेकिन वायरस के खिलाफ जंग अभी तक जीती नहीं गई है।
ALSO READ: कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ICMR ने कहा, टीके का मानव परीक्षण शुरू
ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं हो सकते हैं। हमें अपनी तैयारियां जारी रखनी होंगी।
ALSO READ: शोधकर्ता का दावा, कोविड-19 का जोखिम कम करती है कोलेस्ट्रॉल की दवा, 5 दिन में गायब हुआ कोरोना
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनकी सरकार का पहला सिद्धांत यह है कि यह लड़ाई अकेले नहीं जीती जा सकती है, यही कारण है कि 'आप' सरकार सभी से सहयोग चाहती है वह चाहे केंद्र सरकार हो, होटल हों या फिर अन्य संगठन।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जून के मुकाबले कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति बेहतर है। दिल्ली में अभी 18,600 लोगों का इलाज चल रहा है। सिर्फ 4,000 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार रोजाना 20,000-23,000 जांच कर रही है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

अगला लेख