सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 से करोड़ों लोग हो सकते हैं भुखमरी का शिकार, संयुक्त राष्ट्र ने चेताया
- कोरोना से इंदौर में 4 नई मौत, 51 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमित 5403
- ग्लेनमार्क फार्मा ने COVID-19 की दवा 'फेबीफ्लू' का दाम 27% घटाया
- मध्यप्रदेश में Corona संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद नई गाइडलाइन लागू
- वैज्ञानिकों का दावा, कोविड-19 की दवा बनाने में चमगादड़ से ही मिलेगी मदद
WHO का बड़ा बयान, वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी की स्थिति खराब
लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रेयेसस ने आगाह किया है कि वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी की स्थिति खराब हो रही है और कुछ समय तक चीजें पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाएगी।
गेब्रेयेसस ने कहा कि निकट भविष्य में पहले की तरह चीजें सामान्य नहीं हो पाएगी। WHO प्रमुख ने कहा कि खासकर यूरोप और एशिया के कई देशों में महामारी पर काबू पाया गया है लेकिन कुछ अन्य देशों में संक्रमण का रूझान गलत दिशा में बढ़ रहा है।
उन्होंने कई देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए देशों से समग्र रणनीति लागू करने का आह्वान करते हुए कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से तकरीबन आधे अमेरिका से आ रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि महामारी की चपेट से निकलने के लिए एक खाका था और संक्रमण के ज्यादा मामले वाले क्षेत्रों में भी इसे लागू करने में अभी भी देर नहीं हुई है।
