Daily Horoscope
✕

कर्नाटक में रात का कर्फ्यू लगाने का आदेश वापस लिया

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (20:30 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को गुरुवार को वापस ले लिया। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद ऐहतियाती कदम उठाते हुए कर्नाटक सरकार ने गुरुवार से 9 दिनों तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था।
 
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर लोगों की राय के मद्देनजर फैसले की समीक्षा की गई। मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू के आदेश को वापस लेने का फैसला किया गया।
 
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करने के साथ अत्यंत सतर्कता बरतने की अपील की है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख