suvichar
✕

सिब्बल बोले- राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें पीएम मोदी

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की अपील की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह चुनावी रैलियों पर रोक लगाए।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘लोगों के स्वस्थ होने की तुलना में कोविड-19 संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है। मोदी जी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कीजिए। निर्वाचन आयोग: चुनावी रैलियों पर रोक की घोषणा करे। अदालत: लोगों के जीवन की रक्षा करें।‘

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 1,501 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख