Hanuman Chalisa
✕

बाइडन बोले, Covid 19 के कारण अमेरिका थक चुका, लेकिन अब भी बेहतर स्थिति में

Updated: गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (12:46 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात को स्वीकार किया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अमेरिका के लोग थक चुके हैं और उनका मनोबल भी काफी कम हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए उन्होंने काफी बेहतर तरीके से काम किया है।

ALSO READ: दिमाग पर असर डालता है कोरोना, ठीक हो चुके लोगों में दिखे ब्रेन फॉग के लक्षण
 
बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के 1 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को कहा कि अमेरिकी कांग्रेस में गतिरोध को तोड़ने, मुद्रास्फीति तथा वैश्विक महामारी से निपटने के लिए उन्हें अपने आर्थिक पैकेज के बड़े हिस्से के साथ समझौता करना पड़ सकता है।
 
बाइडन ने कहा कि उनका मानना ​​है कि उनके एजेंडे की महत्वपूर्ण योजनाएं 2022 के मध्यावधि चुनाव से पहले पारित हो जाएंगी और अगर मतदाताओं को सभी जानकारियों से अवगत कराया गया तो वे डेमोक्रेट का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति ने कोरोनावायरस से निपटने की दिशा में शुरुआती प्रगति, महत्वाकांक्षी द्विदलीय सड़क एवं पुल बुनियादी ढांचा सौदे के त्वरित तरीके से पारित होने जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए संवाददाता सम्मेलन की शुरुआत की।

ALSO READ: तीसरी लहर में पहली बार 3 लाख पार, 5 राज्यों में क्या है कोरोना का हाल...
 
बाइडन के आर्थिक, मतदान के अधिकार, पुलिस सेवा में सुधार और आव्रजन एजेंडा सहित कई लक्ष्यों को सीनेट में झटका लगा है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी के पास बहुमत नहीं है, वहीं मुद्रास्फीति राष्ट्र के लिए एक आर्थिक खतरे और बाइडन के लिए राजनीतिक जोखिम के रूप में उभरी है। इन तमाम बातों के बावजूद बाइडन ने दावा किया कि ऐसे देश में जहां कोरोनावायरस से लड़ाई अब भी जारी है, वहां उन्होंने इतना बेहतर प्रदर्शन किया है जितना किसी ने सोचा भी नहीं था। बाइडन ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण लगभग 2 वर्ष के शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव के बाद हम में से कई लोगों ने बहुत कुछ सहन किया है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति को नया सामान्य जीवन बता सकते हैं। मैं कहूंगा कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है। स्थिति बेहतर होगी। बाइडन ने मुद्रास्फीति, यूक्रेन को लेकर रूस के इरादे, ईरान के साथ परमाणु वार्ता, मतदान के अधिकार, राजनीतिक विभाजन, 2024 चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का स्थान, चीन के साथ व्यापार और सरकार की योग्यता से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख