ramcharitmanas

कोरोना काल में बड़ी खबर, 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली JEE Mains परीक्षा स्थगित

Updated: रविवार, 18 अप्रैल 2021 (14:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को बताया कि 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक को जेईई (मेन्स)- अप्रैल सत्र स्थगित करने की सलाह दी है।‘

उन्होंने कहा कि मैं यह दोहराना चाहता हूं कि हमारे छात्रों की सुरक्षा और उनका अकादमिक करियर बचाना मेरी और शिक्षा मंत्रालय की प्राथमिकता है।

एनटीए के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात और परीक्षार्थियों एवं परीक्षा संबंधी पदाधिकारियों की सुरक्षा एवं कुशलता को ध्यान में रखते हुए जेईई-(मेन्स) अप्रैल सत्र को स्थगित करने का फैसला किया गया है।

आदेश में कहा गया, ‘संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में और परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी।‘

गौरतलब है कि इस वर्ष से छात्रों की सुविधा के लिए यह प्रवेश परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जायेगी और छात्रों को अपना स्कोर बेहतर करने का एक मौका मिल सकेगा। इसके तहत पहला सत्र फरवरी में आयोजित किया गया था और मार्च में दूसरा सत्र । अगला सत्र अप्रैल एवं मई में आयोजित होना था। पहले सत्र में 6.2 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जबकि परीक्षा के दूसरे सत्र मे 5.5 लाख छात्र बैठे थे।

इस सप्ताह में सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इसी प्रकार से सीआईएससीई बोर्ड एवं कई राज्यों के बोर्ड ने या तो परीक्षा रद्द कर दी या स्थगित कर दिया।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 2,61,500 मामले दर्ज किए गए । देश में सक्रिय मामलों की संख्सर 18 लाख को पार कर गई है।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

अगला लेख