ramcharitmanas

शादी, पार्टी और पीएम की उम्‍मीद…, देखिए कितना सावधान है इंदौर!

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (18:14 IST)
पूरे देश में लॉकडाउन की स्‍थिति है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है, यानी नागरिकों को स्‍वत: ही अपनी जिम्‍मेदारी निभाना होगी, लेकिन प्रधानमंत्री किस से उम्‍मीद करे अगर उनके स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ही सेलिब्रेटी की पार्टी में जाकर हग कर रहे हैं और सेल्‍फी ले रहे हैं।

अगर कुछ बुरा होता है तो बीते शुक्रवार को ‘ब्‍लैक फ्राइडे’ के तौर पर याद रखा जाएगा।

दरअसल, लंदन से आई कनिका कपूर से शुरू हुए कोरोना वायरस के कम्‍युनिटी संक्रमण के बाद पूरे देश में हाहाकार का आलम है, शुक्रवार को कनिका कपूर की पार्टी की तस्‍वीरें पूरे देश ने अपनी दहशत से भरी आंखों से देखी थी, वो कोरोना वायरस से पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कहा जा रहा है कि वो सैकडों लोगों के संपर्क में आई, नतीजें क्‍या हो सकते हैं, इसे लेकर पूरा देश सक्‍ते में हैं, लेकिन ताज्‍जूब की बात है इस भयावह आशंका के बावजूद भी देश के सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर से शर्मसार करने वाली खबरें आ रही हैं।

शुुक्रवार की रात को यहां इंदौर शहर में कई पब्‍स और क्‍लब खुले रहे, जहां देर रात तक पार्टी चलती रही।

शहर के विजय नगर क्षेत्र में सबसे पॉश एरिया में संचालित रिवॉल्‍यूएशन नाम का पब देर रात तक खुला रहा, जहां देर तक यंगस्‍टर्स झूमते रहे। इतना ही नहीं, देर रात तक इस क्‍लब के इंस्‍टाग्राम अकांउट पर पब में नाच-गाने की तस्‍वीरें और वीडियो पोस्‍ट किए गए। अंदाजा लगाया जा सकता है, शहर में लापरवाही का क्‍या आलम है।

वेबदुनिया ने इस संबंध में विजयनगर थाना प्रभारी को जानकारी दी। थाना प्रभारी तहजीब काजी को जब इस बारे में बताया गया तो उन्‍होंनेे कहा कि अगर ऐसा है तो ये बेहद ही खतरनाक है, हमने अहाते आदि तो बंद करवा दिए हैं, इस पब्‍स और क्‍लब पर भी आज रात को ही दबिश देंगे। 
 
इधर खबर आ रही है कि इंदौर समेत देवास में भी कई महिलाएं संडे के अवकाश और जनता कर्फ्यू का फायदा उठाने के लिए एकत्र होकर बीसी और किटी पार्टी करने वाली हैं। सोचिए जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, वहां कुछ लोग इस तरह की हरकतों में मशगुल हैं।

इंदौर से ही खबर है कि रविवार को यानी जनता कर्फ्यू वाले दिन शहर में कई जगह शादियों आयोजित होने वाली हैं, इसके लिए शहर की होटलों में पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। कहा जा रहा है कि घर में रहना है तो फिर होटल में ही रहेंगे और शादी की रस्‍में भी हो जाएगी।

इसी तरह इंदौर में ‘पैनिक बाईंग’ भी शुरू हो गई है। यानी शहर में खाने-पीने का सामान स्‍टॉक किया जा रहा है, इसके लिए उन दुकानों पर भारी भीड हो रही है, जो दुकानें खुली हैं।

बता दें कि इंदौर देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर है, पिछले तीन सालों से इंदौर सफाई में नंबर वन आ रहा है और देश के दूसरे शहर व राज्‍य इंदौर के लोगों की जागरुकता को सलाम करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के संकट में आने वाली ये खबरें दिल दुखाने वाली हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख