Hanuman Chalisa

Corona की नई लहर नहीं, vaccination और covid protocols के पालन से रुकेगा संक्रमण

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (16:06 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 83 दिनों में शनिवार को कोरोनावायरस के सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ भले ही हिंदुस्तान में कोरोनावायरस की नई लहर आने की आशंका पैदा हुई हो, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण कर और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कर इस पर काबू पाया जा सकता है।

ALSO READ: CoronaVirus India Update: 83 दिन बाद देश में कोरोना के 24882 नए मामले, 2.82 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1 दिन पहले 23,285 मामले सामने आए थे और यह ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है। 20 दिसंबर 2020 के बाद यह सबसे अधिक संख्या है, जब संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे।
 
ALSO READ: Indore Corona Update: इंदौर जिले में कोरोना के 247 नए मामले, 1 की मौत
 
वैज्ञानिक मंथन कर रहे हैं कि मामले में क्यों और किस तरह से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन वे इस बात पर सहमत हैं कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर और टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाई जा सकती है। सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि उनके संस्थान के वैज्ञानिक यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या वायरस के ज्यादा संक्रामक प्रकार के कारण मामले बढ़ रहे हैं या लोगों द्वारा एहतियात नहीं बरतने के कारण? उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि महामारी की नई लहर चल रही है, लेकिन कुछ चीजें जरूर हो रही हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के पांच बड़े कारण, कांग्रेस के घनश्याम सिंह की बड़ी जीत

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इस बार की खास तैयारी, कौन होंगे अतिथि?

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल जीते

सांप को जैन साध्‍वियों ने सुनाया णमोकार मंत्र, कहा— मुक्‍त हो जाओ, अब किसी को मत डसना', फन फैलाकर बैठे रहे नागराज

काशी विश्वनाथ धाम में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वापस दिलाए पैसे

अगला लेख