Hanuman Chalisa

देश में Covid-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 20 जिलों में इंदौर चौथे नंबर पर

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (00:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिन 20 जिलों की सूची घोषित की है, उसमें इंदौर चौथे और भोपाल 11वें नंबर पर हैं। केंद्र सरकार केंद्रीय जन स्वास्थ्य टीमों का गठन कर दिल्ली एवं 9 राज्यों में तैनात करेगी ताकि वायरस की रोकथाम के लिए शुरू की गई योजनाओं और उपायों के उचित कार्यान्वयन में सहायता हो सके।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन टीमों को 20 जिलों महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे और पुणे, मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल, गुजरात में अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा, दिल्ली में दक्षिण पूर्व और मध्य जिले, राजस्थान में जयपुर और जोधपुर, उत्तर प्रदेश में आगरा और लखनऊ, तेलंगाना में हैदराबाद, तमिलनाडु में चेन्नई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आंध्र प्रदेश में कुर्नूल, गुंटूर और कृष्णा में तैनात किया जाएगा।
 
कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 20 जिलों की सूची : 1, मुंबई, 2. अहमदाबाद, 3. दिल्ली दक्षिण पूर्व, 4. इंदौर, 5. पुणे, 6. जयपुर, 7. थाणे, 8. सूरत, 9. चेन्नई, 10. हैदराबाद, 11. भोपाल, 12. जोधपुर, 13. दिल्ली मध्य, 14. आगरा, 15. कोलकाता, 16. कुर्नूल, 17. वडोदरा, 18. गुंटूर, 19. कृष्णा और 20. लखनऊ। इंदौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1500 के पार चला गया है। 
 
इन टीमों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), एम्स, जेआईपीएमईआर और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ शामिल हैं। वे सभी अपने अवलोकन के आधार पर क्षेत्र में सुधार के सुझावों सहित अपनी रिपोर्ट राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को प्रस्तुत करेंगे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चयनित जिलों में कोविड-19 की रोकथाम में स्वास्थ्य विभागों की सहायता के लिए जन स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख