dharma sangrah

Covid 19 : राजस्थान में सामने आए 114 नए मामले, संक्रमितों की संख्‍या 2886

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (00:22 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। इस बीच 114 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2886 हो गई है।
 
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है।
 
राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई है, इनमें से अकेले 40 लोगों की मौत जयपुर में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
उन्होंने बताया कि जयपुर में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की सवाईमानसिंह चिकित्सालय में शनिवार को मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति मधुमेह और अन्य बीमारियों से पीड़ित था जबकि एक 85 वर्षीय महिला को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मृत लाया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ के पीपलखूंट निवासी 35 वर्षीय एक युवक की मौत जिला अस्पताल में शनिवार को हो गई थी, वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। राज्य में रविवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले आए जिनमें चितौड़गढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27, उदयपुर में 5, अजमेर में 3, कोटा-भरतपुर-प्रतापगढ़ में 2-2, डूगंरपुर में एक नया मामला शामिल है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

LAC पर बदली ड्रैगन की चाल: चीन ने घटाए सैनिक, भारतीय सेना ने क्यों नहीं कम की अपनी चौकसी?

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

अगला लेख