sundarkand
✕

Indore में Coronavirus से हुई मौतों को लेकर सामने आया डराने वाला आंकड़ा

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (18:23 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus Update : कोरोना के हॉटस्पॉट मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 से 999 दर्ज हुई है। इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वे मृतक शामिल है, जो मधुमेह (डायबिटीज़) और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से ग्रसित थे। उम्र के लिहाज से इन मृतकों में 41 से 60 वर्ष की आयु के 29 प्रतिशत और 61 से 80 वर्ष की आयु के 37 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमित शामिल हैं।
ALSO READ: छत्तीसगढ़ में माओवादी सरगना मुठभेड़ में ढेर, सिर पर घोषित था 1 लाख रुपए का इनाम
कोरोना कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. अनिल डोंगरे ने बताया कि 24 मार्च 2020 को कोरोना के संक्रमण के दस्तक देने के बाद 11 अप्रैल 2021 की अवधि में कुल 999 मौतें आधिकारिक रिकॉर्ड पर दर्ज की जा चुकी हैं। इन मृतकों में 500 से ज्यादा वे लोग शामिल है, जिन्हें कोरोना संक्रमित होने के पहले मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप की समस्या थी। शेष मृतकों में अस्थमा और अन्य रोगों से ग्रस्त रोगी शामिल हैं।
ALSO READ: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज Corona से संक्रमित
डॉ. डोंगरे ने बताया इसी तरह उम्र श्रेणी के लिहाज से देखा जाए तो इन 999 मृतकों में सर्वाधिक 61 से 80 वर्ष की उम्र के 374 पुरुष और 163 महिला शामिल हैं। इस प्रकार 537 मृतक 61 से 80 वर्ष के कुल काल कवलित हो चुके हैं। 
 
इसी क्रम में 41 से 60 वर्ष आयु के 235 पुरुष और 106 महिला यानी 341 मृतक शामिल हैं। इसके अलावा शून्य से 20 वर्ष की आयु के 1 पुरुष और 2 महिला सहित कुल 3 संक्रमित मृत हो चुके हैं। 21 से 40 वर्ष की उम्र के 31 पुरुष और 10 महिला सहित कुल 41 संक्रमितों को नहीं बचाया जा सका है। इसी क्रम में 80 वर्ष की वयोवृद्ध आयु के 54 पुरुष और 23 महिला समेत कुल 73 ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आगामी 19 अप्रैल तक लॉकडाउन वाले इंदौर जिले में शनिवार को 919 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 9,86,831 संदेहियों के सैंपल जांचे गए है, इनमें 78,511 संक्रमित सामने आ चुके है। राहतभरी खबर है कि इनमें से इलाज के बाद 69,799 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 77,713 है। जिला प्रशासन कोरोना से निदान, रोकथाम, उपचार और बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख