सम्बंधित जानकारी
- प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने की मांग
- कोरोनावायरस से उबरे आर माधवन, अब भी बरत रहे हैं सावधानी
- Remdesivir: क्या है रेमडीसिविर, क्यों बनाई गई थी और क्या है ‘कोरोना’ में इसका इस्तेमाल?
- कोरोना से जंग लड़ रही कैटरीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बताया कैसे बिता रहीं क्वारंटीन में वक्त
- उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में Corona संक्रमण के 15353 नए मामले आए सामने
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज Corona से संक्रमित
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभुनाथ झा ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि की जांच रिपोर्ट में उनके महामारी से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार देर रात तबीयत खराब होने के बाद 70 वर्षीय महंत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
झा ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र और सीमाओं के साथ ही सभी अखाड़ों में भी आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच की जा रही है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और संतों को सतर्कता बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा जा रहा है।(भाषा)
