ramcharitmanas
✕

Indore Corona Update: इंदौर में कोरोना का महाविस्फोट, 24 घंटे में 3005 नए मरीज मिले

Updated: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (23:36 IST)
इंदौर। जिले में संक्रमण की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों के आधार पर इंदौर में संक्रमण के आंकड़े रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बुधवार को जिले में 3005 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले।
 
राहत की बात यह रही कि कोरोना से कोई मौत बुधवार को नहीं हुई। इंदौर शहर में अलग-अलग जगह संक्रमण के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इनमें 8 थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर डॉ. बीएस सैत्या द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को 11640  सेंपल्स की जांच की गई। इनमें 3005 सेंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 622 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। शहर में कुल उपचाररत मरीजों की संख्या 15751 हो गई है। जिले में कोरोना से अब तक 1400 लोगों की जान जा चुकी है। ओमिक्रॉन के 9 मामले जिले में हैं।
 
जनवरी में बढ़े मामले : जनवरी माह में संक्रमण की स्थिति लगातार बढ़ती देखी जा रही है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह के आंकड़ों के आधार पर जनवरी माह में संक्रमित मरीजों की संख्या में करीब 6 गुना तक वृद्धि हुई है।
 
दुबई जाने वाले 6 यात्री संक्रमित : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में तीन महिलाओं समेत 6 यात्री कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया। 
 
इनमें से पांच लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दो-दो खुराक ले रखी है जबकि एक महिला ने महामारी के खिलाफ दो अलग-अलग टीकों की कुल चार खुराक ले रखी हैं। सभी 6 संक्रमितों में महामारी के लक्षण नहीं हैं। उन्हें हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया है और उनके घरों में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख