sawan somwar

भारत ने कोविड 19 का मुकाबला अच्छे से किया लेकिन दूसरी लहर में चोट खाई : विश्वबैंक अध्यक्ष

Updated: बुधवार, 9 जून 2021 (00:49 IST)
वॉशिंगटन। भारत में कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति को काफी मुश्किल बताते हुए विश्वबैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने मंगलवार को कहा कि महामारी की दूसरी लहर से गहरी चोट खाने से पहले भारत ने कोविड- 19 से मुकाबले में अच्छी प्रगति कर ली थी। भारत ने अप्रैल और मई माह के दौरान कोरोनावायरस की खतरनाक दूसरी लहर से मुकाबला किया।
 
इस दौरान रोजाना 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। अस्पतालों में बिस्तरे उपलब्ध नहीं थे। चिकित्सा ऑक्सीजन की भी कमी हो गई थी। एक समय मध्य मई में कोरोनावायरस के नए मामले 4 लाख के भी पार निकल गए थे। मालपास ने वैश्विक आर्थिक संभावना पर ताजा रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर संवाददाताओं के साथ कन्फ्रेंस कॉल में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए बहुत कठिन स्थिति है। भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में प्रगति हासिल की थी और उसके बाद उसे बहुत बहुत बड़ी दूसरी लहर का सामाना करना पड़ा जिसकी वजह से कई मौतें हुई और फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ा जिससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।
 
एक सवाल के जवाब में मालपास ने कहा कि हम जान जाने पर शोक प्रकट करते हैं। भारत को गहरी चोट पहुंची है। जहां तक अर्थव्यवसथा को फिर से पटरी पर लाने की बात है, भारत के पास उसकी खुद की बड़ी टीका उत्पादन क्षमता है, उसका खुद का उत्पादन है। उसे तेजी से उपलब्ध कराया जा रहा है। उसका नए मामलों की संख्या पर प्रभाव पड़ेगा और मुझे लगता है इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है।
 
विश्वबैंक संभावना समूह के निदेशक अयान कोसे ने कहा कि रिपोर्ट में 2021 में भारत की वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। हमारे जनवरी के अनुमान के मुकाबले वास्तव में यह (2.9 प्रतिशत) बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की बड़ी लहर से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार काफी मजबूत था। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख