suvichar

India Corona Update : देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 3641 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (15:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित 3641 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 20219 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नए आंकड़ों से सोमवार को यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 11 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,892 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, इन 11 मौतों में से 3 मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई है जबकि एक-एक मरीज की मृत्यु दिल्ली, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में हुई है।

इसके अलावा, केरल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में 4 और नाम जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 6.12 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.45 फीसदी दर्ज की गई है। कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,26,246) हो गई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।

कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,75,135 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CJI सूर्यकांत की फटकार के बाद BCI चेयरमैन ने NALSAR छात्रों से मांगी माफी, बोले- 'मुझे खेद है'

कतर ने ईरान के 3 पायलटों को हिरासत में लेने से किया इनकार, तेहरान के दावे को बताया गलत

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

अगला लेख