ramcharitmanas
✕

Corona Vaccine के खतरनाक दुष्प्रभाव पर रिचर्स कर रहा है भारत

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (23:26 IST)
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके के खतरनाक दुष्प्रभावों को लेकर चिंताओं के बीच भारत कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीके लगने के बाद सभी प्रतिकूल प्रभावों और मौत होने से जुड़े पहलुओं का मूल्यांकन कर रहा है। इस प्रक्रिया से जुड़े एक विशेषज्ञ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कुछ यूरोपीय देशों ने यह कहते हुए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है कि इससे कुछ लोगों के शरीर में रक्त के खतरनाक थक्के जम सकते हैं। टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव (एईएफआई) से संबंधित राष्ट्रीय समिति के सलाहकार डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा कि भारत में 234 लोगों पर टीके लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी मिली है।

शुक्रवार तक इनमें से 71 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला और राज्य स्तर पर शुरुआती जांच में टीका और इन घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा, समिति मौत होने के कारणों का अंतिम मूल्यांकन करने से पहले इन मामलों की पुन: समीक्षा कर रही है।(भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख