Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

West Bengal Election 2021 : ममता बनर्जी की चोट पर सौं‍पी गई रिपोर्ट पर कल फैसला लेगा चुनाव आयोग

शनिवार, 13 मार्च 2021 (23:18 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के चुनाव प्रचार के दौरान घायल होने की घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और दो विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी गई विभिन रिपोर्ट पर रविवार को फैसला लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, सरकारी नौकरियों के लिए CET का आयोजन इस महीने में संभव
बनर्जी बुधवार की शाम नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद घायल हो गई थीं।
ALSO READ: क्या महाराष्ट्र में लगने जा रहा है लॉकडाउन? CM उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान
इस घटना के बाद, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय, विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट मांगी थी।
 
सूत्रों ने बताया कि आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से और जानकारी मांगी थी क्योंकि रिपोर्ट ‘व्यापक रूप से पर्याप्त’ नहीं थी।
 
दोनों पर्यवेक्षकों ने शनिवार की शाम तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए समय मांगा था। चुनाव आयोग को आज देर शाम रिपोर्ट मिली है। एक अधिकारी ने कहा कि आयोग कल (रविवार) निर्णय लेगा।  (भाषा) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

अगला लेख