dharma sangrah
✕

India Coronavirus Update : देशभर में Corona संक्रमित 35 लाख के पार, 27 लाख से ज्यादा हो चुके हैं स्‍वस्‍थ

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2020 (14:14 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 78761 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई। सप्ताहभर पहले ही संक्रमितों की संख्या 30 लाख से अधिक हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। मंत्रालय ने बताया कि रविवार तक कोविड-19 के 27,13,933 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 63,498 पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 948 मरीजों की मौत हो गई।

महामारी के शिकार हुए मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.61 प्रतिशत हो गई है और इससे होने वाली मृत्यु दर घटकर 1.79 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में वर्तमान में कोविड-19 के 7,65,302 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 21.60 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 10,55,027 नमूनों की जांच हुई। आईसीएमआर ने कहा कि 29 अगस्त तक कुल 4,14,61,636 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोविड-19 से हुई हालिया मौतों में 328 मरीज महाराष्ट्र और 115 कर्नाटक के थे।
ALSO READ: बीएमसी ने सील की लता मंगेशकर की बिल्डिंग, परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर कही बात
इसके अलावा तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 62, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 41, मध्य प्रदेश के 22, झारखंड के 16, दिल्ली के 15, ओडिशा के 14, गुजरात और राजस्थान के 13-13, पुडुचेरी के 12 और छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड के 11-11 मरीजों की मौत हो गई।

कोविड-19 से तेलंगाना में 10, हरियाणा में नौ, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में लद्दाख और त्रिपुरा में चार-चार, असम, गोवा और बिहार में तीन-तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो और हिमाचल प्रदेश तथा मणिपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
ALSO READ: स्वास्थ्य मंत्री ने PPE किट पहनकर की Covid-19 वार्ड के शौचालय की सफाई, वीडियो वायरल
अब तक कोविड-19 से मरने वाले कुल 63,498 लोगों में से महाराष्ट्र के 24,103 मरीज थे। इसके अलावा तमिलनाडु के 7,137, कर्नाटक के 5,483, दिल्ली के 4,404, आंध्र प्रदेश के 3,796, उत्तर प्रदेश के 3,365, पश्चिम बंगाल के 3,126, गुजरात के 2,989 और पंजाब के 1,348 मरीजों ने कोविड-19 से जान गंवाई।

इस महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1,345, राजस्थान में 1,030, तेलंगाना में 818, जम्मू कश्मीर में 685, हरियाणा में 670, बिहार में 561, ओडिशा में 470, झारखंड में 397, असम में 289, केरल में 280, छत्तीसगढ़ में 262 और उत्तराखंड में 250 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त पुडुचेरी में 211, गोवा में 178, त्रिपुरा में 98, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 44, हिमाचल प्रदेश में 34, लद्दाख में 32, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आईसीएमआर से आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव', केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

अगला लेख