Daily Horoscope
✕

देश में 24 घंटों में सामने आए 11 हजार नए केस, अब तक 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,067 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,58,371 हो गए। वहीं लगातार पांचवें दिन संक्रमण से मरने वालों की संख्या 100 से कम बनी हुई है। देश में कुल 66,11,561 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
ALSO READ: PM मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब, बजट पर सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 94 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,252 हो गई।
 
देश में 1,05,61,608 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.27 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या दो लाख से कम है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 1,41,511 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 9 फरवरी तक 20,33,24,655 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,36,903 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख