सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : दक्षिण अफ्रीका में मिला Corona का नया स्ट्रेन भारत में नहीं...
- बीते 24 घंटों में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं, सीरो सर्वे में खुलासा 70 प्रश आबादी पर अभी भी संक्रमण का खतरा
- Covid टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वालों की सूची में भारत अब तीसरे नंबर पर
- यूजर ने पूछा कंगना रनौट से बचने की कौन सी वैक्सीन? सोना महापात्रा ने दिया मजेदार जवाब
- बदल रहा है मौसम, इन 10 चीजों से बढ़ाएं प्रतिरोधक क्षमता, जानिए जरूरी बातें
COVID-19 : टीकाकरण के बाद 97 फीसदी ने जताया संतोष, 7.75 लाख लोगों को लगी Vaccine
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका लगवाने के बाद सर्वेक्षण किए गए 7.75 लाख लोगों में से 97 प्रतिशत ने टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर संतोष प्रकट किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सरकार टीक लगवा चुके लोगों की प्रतिक्रिया मोबाइल ऐप को-विन के जरिए 17 जनवरी से ले रही है और 7.75 लाख लोगों से प्रतिक्रिया मिली है। कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था।
भूषण ने कहा, 17 जनवरी को, हमने को-विन ऐप पर उन लोगों (ऐप के यूजर) से त्वरित आकलन प्रणाली (आरएएस) के जरिए प्रतिक्रिया लेनी शुरू की, जिन्हें टीका लगाया जा चुका था। उन्होंने कहा, 97 प्रतिशत लोग टीकाकरण के पूरे अनुभव से संतुष्ट हैं। यह आंकड़ा 7.75 लाख लोगों से ली गई प्रतिक्रिया पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में 88.76 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे टीकाकरण के बाद इसके प्रतिकूल प्रभाव से अवगत थे, जबकि 97.19 प्रतिशत ने कहा था कि उन्हें टीका लगाए जाने के बाद निगरानी के लिए 30 मिनट तक रोककर रखा गया था।(भाषा)
