biodatamaker
✕

कई राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, केंद्र और राज्य सरकारों ने लिया ये अहम फैसला

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (13:29 IST)
नई दिल्ली। पूरे विश्व के साथ ही भारत भी धीरे-धीरे अब कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का शिकार बनते जा रहा है। यह नया वैरिएंट देखते ही देखते 108 देशों में बड़ी तेजी से फैल चुका है। अब तक इस वैरिएंट के 1.51 लाख केस सामने आ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। इतना ही नहीं अब तक इस वैरिएंट के 1.51 लाख केस सामने आ चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था।

ALSO READ: देश में ओमिक्रॉन के 415 नए मामले, 140 करोड़ से ज्यादा को मिली कोरोना वैक्सीन की डोज
 
भारत में दिसंबर 2020 के आखिर में डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आना शुरू हुए थे। शुरुआती एक माह में जहां कुल मामलों में से 0.73% केस ही डेल्टा वैरिएंट के थे, वहीं भारत में महज 22 दिन के अंदर ही ओमिक्रॉन 17 राज्यों में फैल चुका है। 2 दिसंबर को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था। देश में अब तक इस वैरिएंट के 358 मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय अपनी टीम कुछ राज्यों में भेजेगा।

ALSO READ: ओमिक्रॉन पर आई राहतदायी खबर, डेल्टा वैरिएंट की तुलना में है कम खतरनाक
 
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जिन 10 राज्‍यों में अपनी टीमें भेजने का निर्णय लिया, वे हैं- महाराष्‍ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्‍तरप्रदेश, झारखंड और पंजाब। अगले 3 से 5 दिनों में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की टीमें पहुंचकर राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करेंगी। ये टीमें कांटेक्‍ट ट्रैसिंग, ओमिक्रोन वैरिएंट से पीडि़तों की निगरानी, कंटेनमेंट आपरेशन पर नजर रखेंगी ताकि इस नए वैरिएंट के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा समझकर इसके खिलाफ पुख्‍ता रणनीति बनाई जा सके।
 
केरल और मिजोरम में कोविड-19 की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है, जो चिंता का कारण है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि देश के 20 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है, जबकि 2 जिलों में यह दर 10 प्रतिशत से अधिक है। भारत के लगभग 61 प्रतिशत वयस्कों को कोविड टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है जबकि 89 प्रतिशत को पहली खुराक दी गई है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख