Hanuman Chalisa
✕

Coronavirus से 99 डॉक्टरों की हुई मौत : आईएमए

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (00:20 IST)
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 से देश में 99 डॉक्टरों की मौत हुई है। आईएमए ने डॉक्टरों और चिकित्सा प्रशासकों से एहतियात बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमए के राष्ट्रीय कोविड रजिस्ट्री डाटा के मुताबिक कोविड-19 से कुल 1302 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इसमें 99 डॉक्टरों की मौत हो गई। मृतकों में 73 डॉक्टरों की उम्र 50 साल से अधिक थी, 19 की उम्र 35-40 के बीच थी और सात डॉक्टर 35 साल से कम उम्र के थे।

आईएमए ने एक बयान में कहा, आईएमए ने डॉक्टरों और चिकित्सा प्रशासकों से एहतियात बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमए ने नेतृत्व की भूमिका निभा रहे डॉक्टरों से तमाम बेहतरीन वैज्ञानिक तौर-तरीका अपनाने की हिमायत की है।

आईएमए ने कहा है, आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कोविड-19 से वरिष्ठ और युवा डॉक्टर समान रूप से संक्रमित हो रहे हैं। वरिष्ठों के बीच मृत्यु दर ज्यादा है। इससे सबक लेने की जरूरत है। अस्पताल के भीतर नियम और अनुशासन का पालन होना चाहिए।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए देश में चिकित्साकर्मी महती भूमिका निभा रहे हैं लेकिन कोविड-19 से डॉक्टरों की मौत गहरी चिंता की बात है।
उन्होंने कहा, आईएमए सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक तौर-तरीका अपनाने की पुरजोर वकालत करता है। डॉक्टरों को हालात पर नजर रखने और खुद की, अपने परिवार, सहयोगियों और कर्मचारियों का ध्यान रखने की जरूरत है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख