suvichar
✕

इंदौर में रिकॉर्ड 136 Corona पॉजिटिव मरीज आने से हड़कंप, संक्रमितों का आंकड़ा 5632 पर पहुंचा

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (23:57 IST)
इंदौर। दुनिया के सबसे खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण इंदौर शहर में भले ही बुधवार को 2 नई मौतें दर्ज हुई हों लेकिन रेकॉर्ड 136 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। नए मरीजों का अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5632 पर पहुंच गई। कोरोना शहर में 280 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। 
 
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण जिस प्रकार मध्यप्रदेश के इस महानगर के हालात बदतर होते जा रहे हैं, उससे आशंका होने लगी है कि आने वाले समय में जिला प्रशासन कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर हो जाए। लॉकडाउन खुलने के बाद मरीजों का तेजी से बढ़ता आंकड़ा जिला प्रशासन की नींद उड़ा रहा है क्योंकि संक्रमण रोकने की तमाम कोशिशें नाकाफी होती दिखाई दे रहीं हैं।
 
बुधवार रात को जारी स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 2658 टेस्ट किए गए जिसमें से 2517 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन 136 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट ने हड़कंप मचा दिया है। बुधवार को शहर में 2296 कोरोना सैंपल प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग को अब तक 1 लाख 11 हजार 138 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ 
 
बुधवार को केवल 13 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, जिन्हें मिलाकर अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 4087 हो गई। विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1265 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। बुधवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से सिर्फ 2 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन स्थानों से अब तक 4897 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख