biodatamaker
✕

दम तोड़ते ‘अस्‍पताल…’ क्‍या ‘होटल्‍स स्‍टे पैकेज’ बनेंगे ‘इलाज का आधार’?

Updated: गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (12:32 IST)
कोरोना संक्रमण ने स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं चरमरा दी हैं। अस्‍पतालों और पलंग का अभाव, डॉक्‍टरों, नर्स और यहां तक की ऑक्‍सीजन की कमी ने इस त्रासदी को और ज्‍यादा भयावह बना डाला है। अस्‍पतालों में कतारें लगी हैं, दवाइयों और इंजेक्‍शन के लिए मारामारी है।

ऐसे में अब बड़े और नामी निजी अस्‍पतालों ने कोविड के मरीजों के लिए होम केयर आइसोलेशन पैकेज के साथ ही होटल्‍स में आइसोलेशन और स्‍टे की लक्‍जरी सुविधाएं शुरू की हैं। अस्‍पतालों और होटल्‍स के इस साझा पैकेजेस में 500 रुपए प्रतिदिन वाले होम स्‍टे से लेकर 3500 से 8 हजार तक वाले सिंगल, डबल और सुइट रूम्‍स की सुविधाएं दी जा रही हैं।

हालांकि कोविड संक्रमण में जहां आर्थि‍क रूप से अमीर और रसूखदार लोगों की भी कमर तोड़ दी है, ऐसे में गरीब लोग जो आमतौर पर अस्‍पताल का खर्च ही नहीं उठा सकते उनके लिए इस तरह के लक्‍जरी पैकेजेस कितने कारगर और अफोर्डेबल होंगे, इस बारे में कहना मुश्‍किल है।

मेदांता कोविड केयर पैकेज
माइल्‍ड और सिम्‍पटोमेट‍िक कोविड मरीजों के लिए पांच दिनों तक स्‍टे करने की सुविधा।

क्‍या है नियम?
डॉक्‍टर कुणाल यादव ने इस बारे में बताया कि इन नियमों के साथ अगर कोई मरीज आता है तो उसे उसकी चाही गई सुविधा के साथ एडमिशन दिया जाता है। उन्‍होंने बताया कि इसके अलावा मेड‍िकेशन (दवाइयों का खर्च) चार्जेबल रहेगा। इसके साथ ही अतिरिक्‍त जांच रिपोर्ट, अतिरिक्‍त डॉक्‍टर विजिट के लिए भी शुल्‍क लगेगा।

होटल के जो रूम हैं वो मरीज अपनी सुव‍िधा और क्षमता के अनुसार चयन कर सकता है। मरीज होटल के रूम के लिए जो भी कमरा चुनता है उसे उसके हिसाब से शुल्‍क देना होगा। मसलन अगर वो सिंगल ड‍िलक्‍स, डबल ड‍िलक्‍स या सुइट का चयन करता है तो उसे निर्धारित शुल्‍क देना होगा। जहां तक मेड‍िक्‍लेम का सवाल है तो डॉक्‍टर कुणाल ने बताया कि अभी मेड‍िक्‍लेम सुविधा नहीं दी जा रही है, लेकिन इसे लेकर कलेक्‍टर से चर्चा चल रही है। अगर कोई बदलाव होता है तो उसे लागू किया जाएगा।

सीएचएल अस्‍पताल  
कोविड होम केयर आइसोलेशन पैकेज

क्‍या है पैकेज में?
कैसे मि‍लेगी सुविधाएं?
सीएचएल में दिए गए नंबरों पर किसी से संपर्क नहीं हो सका है, जारी किए गए पोस्‍टर के आधार पर जानकारी है। लगातार कॉल करने के बाद भी किसी ने फोन नहीं उठाया तो वहीं एक नंबर लगातार व्‍यस्‍त आया, ऐसे में इस तरह की सुविधाओं के लिए लोग अस्‍पतालों से कैसे संपर्क कर सकेंगे यह भी एक बड़ा सवाल है।

पैराडाइज हॉलिडे कोविड आइसोलेशन होटल्‍स
पैराडाइज हॉलिडे के संचालक शरद वर्मा ने बताया कि हमने पूरे देश में इस तरह की ऑनलाइन सुविधाओं की शुरुआत की है। हम सिर्फ लोगों को एकोमोडेशन प्रोवाइड कर रहे हैं। इस तर‍ह के स्‍टे पैकेज हमने इंदौर के साथ ही मुंबई, दिल्‍ली और चैन्‍नई में शुरू किए हैं। उन्‍होंने बताया कि इसका उदेश्‍य यह है कि जिन लोगों के घर छोटे हैं और वे एक संक्रमित व्‍यक्‍ति के तौर पर घर में स्‍टे नहीं कर सकते, जिनके पास कमरे नहीं हैं या जिनके यहां रिश्‍तेदारों का आना-जाना लगा रहता है और इसी के साथ संक्रमण का खतरा बना रहता है, ऐसे मरीजों के लिए हॉलिडे कंपनी अस्‍पतालों के साथ मिलकर कोविड आइसोलेशन या स्‍टे सुविधा दे रहा है।

इसमें कम से कम 2500 से लेकर 3 हजार प्रतिदिन का खर्च है। इसके बाद यह खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि मरीज किस तरह की सुविधा अपने लिए ले रहा है। शरद ने बताया कि दो समय का भोजन हम देते हैं, इसके बाद डॉक्‍टर, दवाइयां, विजिट और अलग अलग तरह की जांचों का खर्च अस्‍पताल पर निर्भर करता है।

2020 में दिल्‍ली-एनसीआर में शुरू हुआ था कॉन्‍सेप्‍ट
होटल आइसोलेशन और स्‍टे का यह कॉन्‍सेप्‍ट हालांकि पिछले साल से शुरू हो चुका है। 2020 में दिल्‍ली-एनसीआर के कई बड़े प्राइवेट अस्पताल भी कोरोना मरीजों के लिए होम केयर स्कीम ले आए थे। मेदान्ता मेडिसिटी, फोर्टिस और मैक्स हेल्थकेयर ने होम केयर पैकेज शुरू किए थे। इसमें 14-17 दिन तक स्‍टे के साथ अलग अलग पैकेज के चार्ज तय किए गए थे।

इसमें इस तरह के पैकेज दिए गए थे…
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख